Tuesday, December 25, 2012

Flaxseed - Diabetes Terminator



Flaxseed - Diabetes Terminator

मधुमेही मित्रों, 
आपके लिए आज यूट्यूब पर हिन्दी में अलसी और मधुमेह पर एक शानदार दमदार  और मजेदार वीडियो डाला है, जरूर देखिये। इसमें गीत है, बल्ले बल्ले डांस है, शूटिंग है, फाइटिंग है, मेकडॉनल्ड सौंग भी है।  

Thursday, November 15, 2012

अलसी - डायबिटीज टर्मीनेटर


दोस्तों,

दीपवली की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज हमारा देश विश्व का डायबिटीज केपीटल बन चुका है। समस्या बहुत गंभीर है। इस डायन डायबिटीज से बचाव भी जरूरी है और समुचित उपचार भी जरूरी है। जरा सी असावधानी से स्वास्थ्य का पाया लड़खड़ा सकता है, आँखों की रोशनी बुझ सकती है, दिल, जिगर और गुर्दे खराब हो सकते हैं, फेफड़े सड़ सकते हैं, भेजा फ्राई हो सकता है, दिमाग में जंग लग सकता है, और लकवा भी पड़ सकता है।

लेकिन अगर आप समय रहते अलसी खाना शुरू कर दें तो इस दैत्य से बचा जा सकता है। अलसी खाने पर उपचार भी आसान हो जाता है। 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस है। इसी अवसर पर मैंने एक प्रजेंटेशन बनाया है। आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

यह प्रजेंटेशन अलसी का एक्शन पेक्ड थ्रिलर मेलोड्रामा है। इसमें अंग्रेजी का मेकडॉनल्ड सौंग भी है, बल्ले बल्ले डांस भी है, सुन्दर नृत्यांगनाएं भी है, फाइटिंग है, एनीमेशन है, शूटिंग है सब कुछ है। तो फिर देर किस बात की है। यूट्यूब पर लॉग ऑन कीजिये। दोस्तों को यह मेल फॉरवर्ड करते जाइये। लिंक यह रही .....

http://youtu.be/BffTgcHONjU

धन्यवाद।

आपका
डॉ. ओम वर्मा 
यह वीडियो डायबिटीज के रोगी के लिए संजीवनी बूटी है।
शेयर करते रहिये।

Friday, October 19, 2012

अलसी मां की स्तुति


यह भजन "नटवर नागर नंदा भजो रे मन गोविंदा" की धुन पर बनाया गया है। 

पंचरत्न हलुवा


पंचरत्न हलुवा




सामग्री

बादाम     

50 ग्राम

पोस्तदाना     

50 ग्राम

मखाने   

50 ग्राम

सावा    

50 ग्राम

अलसी  

50 ग्राम

कसा हुआ नारियल    

10 ग्राम

पिसी इलायची      

एक टीस्पून

घी        

250 ग्राम

चीनी        

250 ग्राम

 

विधि

·       रात को बादाम और पोस्तदाने को पानी में भिगो दें।

·       सुबह मखानों को घी में थोड़ा तल लें और ठंडा होने पर मिक्सी में सूखा पीस लें।

·       अलसी और सावा को भी सूखा पीस लीजिये।

·       अब बादाम को छील कर और पोस्तदाने को मिक्सी में अलग अलग पीस लीजिये ।

·       बादाम, पोस्तदाना, मखाने और सावा को कढ़ाही में घी डाल कर मध्यम आंच पर अलग अलग भूनें जब तक सिकने की खुशबू नहीं आने लगे।

·       अब  कढ़ाही में भुने हुए बादाम, पोस्तदाना, मखाने, सावा और पिसी अलसी और बचा हुआ घी डाल कर 2-3 मिनट और भूनें। फिर अंदाज से पानी डाल कर हिलायें। 2-3 मिनट बाद चीनी डाल कर हिलाते रहें, जब पानी नहीं सूख जाये। बस अब आपका पंचरत्न हलुवा तैयार है। इसे कसे नारियल और इलायची से सुंदर बर्तन में सजायें। यह हलुवा वृत और उपवास में खाया जा सकता है। यह स्वादिष्ट हलुवा श्रीमती उषा वर्मा ने बनाया है।

 

मैं गेहूं हूँ

लेखक डॉ. ओ.पी.वर्मा    मैं किसी पहचान का नहीं हूं मोहताज  मेरा नाम गेहूँ है, मैं भोजन का हूँ सरताज  अडानी, अंबानी को रखता हूँ मुट्ठी में  टा...