Sunday, October 2, 2011

Lara eats Om Khund

लारा दत्ता और अलसी का ॐ खंड




अलसी की महिमा फैलती ही जा रही है। बालीवुड कलाकार ऋतिक रोशन के अलसी सेवन की बात सुनी थी, अब लारा दत्ता भी अलसी लेने लगी है। हाल ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वह अलसी के तेल युक्त ॐ खंड लेती है। अलसी के तेल की लस्सी बेहद पौष्टिक होती है। अलसी के तेल में ओमेगा ३ होता है, जो शरीर में नई कोशिकाओ के निर्माण में सहायक है। हम यहाँ ॐ खंड बनाने की विधि बताते हैं। आप भी सेवन कर सकते हैं। एक कप ताजे दही में एक चम्मच अलसी का तेल मिला कर उसे हैण्ड ब्लैंडर से फेटें। तेल चंद मिनट में ही दही में मिल कर एकाकार हो जाता है। इसे थोडा पानी मिला कर पतला कर सकते हैं। स्वाद के लिए पिसा जीरा और काला नमक मिलाया जा सकता है। अलसी का तेल दही के सल्फर प्रोटीन के साथ क्रिया कर तेल को पानी में घुलनशील बना देता है। यह सीधे रक्त में मिल कर कोशिकाओं को उर्जा देता है। उनके नवसृजन में सहायक होता है।


सावधानी-अलसी का तेल कच्ची घानी का होना चाहिए। अधिक पुराना न हो, इसे फ्रीज में रखना चाहिए, ज्यादा तापमान से यह ख़राब होने लगता है।

श्री सुरेश ताम्रकर सा.
ब्लॉग: यदाकदा

No comments:

मैं गेहूं हूँ

लेखक डॉ. ओ.पी.वर्मा    मैं किसी पहचान का नहीं हूं मोहताज  मेरा नाम गेहूँ है, मैं भोजन का हूँ सरताज  अडानी, अंबानी को रखता हूँ मुट्ठी में  टा...